फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   त्रिवेणी को रोककर निकाल दी इंटरसिटी, अफरातफरी

त्रिवेणी को रोककर निकाल दी इंटरसिटी, अफरातफरी

Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी को रोककर निकाल दी इंटरसिटी, अफरातफरी
आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, गर्मी में यात्रियों को छूटा पसीना
विज्ञापन

रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब पहले से यहां पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोककर बाद में आई इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। इससे लखनऊ जाने वाले यात्री त्रिवेणी से कूदकर छूट चुकी इंटरसिटी में चढ़ने लगे।

दूसरी तरफ त्रिवेणी में पिछले स्टेशनों से सफर कर यात्रियों में गुस्सा भी रहा, लेकिन उन्हें यह कहकर शांत कर दिया गया कि अभी थोड़ी देर में त्रिवेणी को भी रवाना कर दिया जाएगा। हालांकि त्रिवेणी को स्टेशन पर आधा घंटा रोके रखने के बाद रवाना किया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे यहां पहुंची थी। यह गाड़ी एक घंटा 20 मिनट की देरी से आई थी। इसे प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। इससे लखनऊ जाने वाले यात्री ट्रेन में सवार हो गए। इसी बीच सुबह 6.52 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को यह पता नहीं था कि इंटरसिटी को पहले रवाना कर देंगे, इसीलिए यात्री त्रिवेणी में ही बैठे रहे और सिग्नल मिलने का इंतजार करने लगे। इंटरसिटी करीब आधे घंटे की देरी से यहां आई थी, जिसे दो मिनट के ठहराव के बाद 6.54 बजे सिग्नल मिल गया और उसे लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया।

यह देखकर त्रिवेणी में बैठे काफी यात्री कूदकर भागे और प्लेटफार्म पर रेंग रही इंटरसिटी में चढ़ने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 7.17 बजे यहां आ गई। इसके बाद त्रिवेणी को सुबह 7.19 बजे लखनऊ की ओर रवाना किया गया।

इस बीच त्रिवेणी के यात्री करीब आधे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर टहलते रहे। गर्मी की वजह से काफी परेशान भी नजर आए। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि त्रिवेणी पहले से लेट चल रही थी, जिससे इंटरसिटी को पहले निकाला गया। सिंगल लाइन होने के कारण एक साथ दो गाड़ियां नहीं चलाई जा सकते थे।

नहीं आई पंजाब मेल, 18 घंटे चल रही लेट
इस भीषण गर्मी में ट्रेन का सफर करना यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल तो 18 घंटे विलंब से चल रही है। इसीलिए सोमवार को यह गाड़ी यहां नहीं आई। इस गाड़ी के मंगलवार को सुबह 6 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह दूसरी कई गाड़ियां भी विलंब से चल रही हैं।

दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी ढाई घंटे, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस सवा घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे, वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से यहां पहुंची। बाकी गाड़ियां भी आधे-पौन घंटे की देरी से चल रही हैं।


स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार बताते हैं कि पंजाब मेल दो दिन पहले लगभग 20 घंटे की देरी से चल रही थी, जिससे सोमवार को दूसरी मेल भी लगभग 18 घंटे देरी से चल रही है। इस गाड़ी का शेड्यूल गड़बड़ा गया है, जिसमें सुधार के लिए कोई न कोई प्रयास उच्चाधिकारियों के स्तर से किए जाएंगे। दूसरी गाड़ियां भी कहीं न कहीं चल रहे मेंटीनेंस वर्क के चलते लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed