फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाद व बीज के 34 नमूने सील, दुकानदारों को चेतावनी

खाद व बीज के 34 नमूने सील, दुकानदारों को चेतावनी

Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खाद व बीज के 34 नमूने सील, दुकानदारों को चेतावनी
नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, हड़कंप
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में खाद और बीज की बिक्री में कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश की टीम ने छापेमारी करके खाद व बीज के 34 नमूने सील किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा दुकानदारों को तय रेट से अधिक मूल्य किसानों से न लेने के आदेश दिए। अधिक वसूली करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कृषि अधिकारी व वरिष्ठ सहायक संजय कुमार आदि की टीम ने दरीबा चौराहा स्थित अमृत पेस्टीसाइड से माइक्रो मिक्चर फर्टिलाइजर, एग्रो चौराहा स्थित वंदना फर्टिलाइजर से जिंक सल्फेट, फेरस सल्फेट, कृष्णा इंटरप्राइजेज से डीएपी व एमओपी, अग्रहरि एजेंसी राना नगर से जिंक सल्फेट, एमओपी व डीएपी, केएम जैन फिरोज गांधी कॉलोनी से डीएपी, एमओपी व माइक्रो मिक्चर फर्टिलाइजर, शिवकुमार मित्तल सिविल लाइन से एसएसपी, डीएपी, एपीएस व डीएपी खाद का नमूना सील किया।
विज्ञापन


टीम ने बीज के 19 नमूने सील किए। मेसर्स बर्मन सीड कंपनी सब्जी मंडी से धान के बीएनए माधवी टीएल, मोती गोल्ड व संपदा एनपी का नमूना सील किया। मेसर्स अमर सीड कंपनी दरीबा चौराहा से मोती एनपी, एमटीयू, अंकुर ज्योतिका का नमूना सील किया। न्यू पंत नगर बीज भंडार पुलिस लाइन चौराहा से स्लिम टीएमआरवी, मोनी एनपी धान के बीच की नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रहरि एजेंसी राना नगर से पदमिनी व बीएसएचआर, सुरेंद्र बीज भंडार पुलिस लाइन चौराहा से मोती एनपी, केएम जैन फिरोज गांधी कॉलोनी से जीके कावेरी, मोती एनपी, सत्यम बीज भंडार महराजगंज से अंकुर सोनम, संपदा एनपी, जीके कावेरी, हरिओर बीज भंडार रतापुर से जेके धान्यरेखा व एमटीयू-7029 धान के बीज का नमूना सील करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा।

कृषि अधिकारी ने बताया कि रेट से अधिक मूल्य लेने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed