फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिला अस्पताल में सीएमओ ने मारा छापा, पकड़ी मनमानी

जिला अस्पताल में सीएमओ ने मारा छापा, पकड़ी मनमानी

Tue, 11 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीएमओ ने मारा छापा, पकड़ी मनमानी
इमरजेंसी में अव्यवस्था मिलने पर आठ स्ट्रेचर रखवाने के दिए आदेश
विज्ञापन

रायबरेली। मंडलायुक्त अनिल कुमार गर्ग के निर्देश पर के बाद सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने सोमवार से अस्पतालों में छापेमारी शुरू कर दी। पहले दिन जिला अस्पताल में छापेमारी करके अव्यवस्थाओं को चेक किया। इमरजेंसी में स्ट्रेचर की कमी मिलने पर उन्होंने सीएमएस को आठ स्ट्रेचर इमरजेंसी में रखवाने के आदेश दिए।

कई डॉक्टरों के ओपीडी कक्षों में मिले बाहरी लोगों को बाहर कराया गया। दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सीएमओ डॉ. सिंह व एसीएमओ डॉ. एसके चक की टीम सोमवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंची तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सबसे पहले इमरजेंसी को चेक किया गया तो तीन मरीज स्ट्रेचर के लिए भटकते मिले। यहां स्ट्रेचर कम होने के कारण रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव को इमरजेंसी में आठ स्ट्रेचर रखवाने के आदेश दिए। इसके बाद सीएमओ ने सभी ओपीडी कक्षों में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में भर्ती मरीजों से बाजार से लिखी दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। दो चिकित्सकों के कक्ष में मिले दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कुछ खामियां मिली हैं। सीएमएस को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed