{"_id":"5ceae665bdec22073561ca28","slug":"15588983271875-raibaraily-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देने नहीं पहुंचे 75","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देने नहीं पहुंचे 75
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
758 ने नहीं दी पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा
रायबरेली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ से संचालित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) 2019 में रविवार को 758 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने एग्जाम में भाग नहीं लिया। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 4089 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था, जिसमें से 3331 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में कड़ी निगरानी की गई। अधिकारियों ने भी भ्रमण करके परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पहली पाली की परीक्षा छह एग्जाम सेंटरों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। जिसमें ग्रुप ए के 3010 अभ्यर्थियों को भाग लेना था। इसमें से 2478 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 532 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक ग्रुप बी से के तक के 1079 अभ्यर्थियों को दो केंद्रों पर परीक्षा में भाग लेना था, जिनमें से 853 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और 226 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा के जिला संयोजक आरपी शर्मा ने बताया कि कुल 4089 अभ्यर्थियों में से 3331 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 758 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी के बीच एग्जाम कराया गया। कहीं कोई गड़बड़ी या अव्यवस्था नहीं होने पाई।