{"_id":"5b47a2784f1c1b92468b6294","slug":"151531421304-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बारिश से मौसम सुहावना
रायबरेली। आखिरकार रूठे इंद्रदेव मेहरबान हुए। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पहले बुधवार की रात और फिर गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। कई लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश होने से मायूस किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। उनका मानना है कि बारिश इसी तरह होती रही तो धान की रोपाई में तेजी आएगी।
उमस भरी गर्मी से लोग काफी बेहाल थे। देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश हुई। बारिश से गुरुवार सुबह मौसम ठंडा रहा।
दोपहर बाद फिर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।
कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य स्थानों पर बारिश होने से लोग भीगकर इसका लुत्फ भी उठाया। इसके अलावा ऊंचाहार, महाराजगंज समेत अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।