फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बंदर के हमले से छत से गिरकर घायल

बंदर के हमले से छत से गिरकर घायल

Sat, 17 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बंदर के हमले से छत से गिरकर घायल
बंदर के डर से छत से गिरकर युवक घायल
विज्ञापन


सलोन (रायबरेली)। कस्बे में बंदरों के आतंक से महिलाओं और बच्चों का छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार शाम बंदरों के हमले से एक युवक छत से गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


नगर पंचायत सलोन के वार्ड चार गोरही मोहल्ला निवासी शमशाद के बच्चे छत पर खेल रहे थे। अचानक बंदरों का एक झुंड बच्चों के समीप पहुंच गया।

बच्चे घबराकर चिल्लाने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर शमशाद छत पर डंडा लेकर पहुंच गया। तभी बंदरों ने शमशाद पर हमला कर दिया।

घबराहट में वह छत से नीचे कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अशफाक ने बताया कि नगर में बंदरों का आतंक बहुत बढ़ गया है। जल्द वन विभाग की टीम के सहयोग से इस समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed