{"_id":"5a7208c24f1c1b4f588b5e9f","slug":"151517422786-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के बेटे से 40 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के बेटे से 40 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर पीटा
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री के बेटे से असलहे के बल पर 40 हजार लूटे
डीह। थाना क्षेत्र में बुधवार को बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर पूर्व मंत्री के बेटे से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई भी की। सूचना पर सीओ सलोन, डीह पुलिस के अलावा स्वाट टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।
नसीराबाद के थौरी निवासी व पूर्व मंत्री राज्यमंत्री शिवबालक पासी का बेटा शिवप्रकाश सुबह भारतीय स्टेट बैंक की मऊ शाखा से अपने खाते से 40 हजार रुपये निकालकर बाइक से डीह की ओर जा रहा था।
डीह-मऊ मार्ग पर लोकई पुरवा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने शिव प्रकाश को रोक लिया और कनपटी पर असलहा लगाकर 40 हजार रुपये छीन लिए। पूर्व मंत्री के बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई भी की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सलोन सीओ शशिकांत यादव, एसओ राम आशीष उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।