फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   थमा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत

थमा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
थमा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत
जायस में थमा चुनाव प्रचार
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। यहां पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा। अंतिम दिन भाजपा, सपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने ताकत झोंक दी और अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही घर-घर जाकर वोट मांगने का काम शुरू हो गया। उधर प्रशासन भी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 21 नवंबर को तिलोई तहसील से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हाेंगी।
नगर पालिका जायस में अध्यक्ष और सभासद के पदों के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर वोटरों को अपने पक्ष में करने का काम तेज कर दिया है। अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने ताकत झोंकी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे तो भाजपा प्रत्याशी के लिए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व अमेठी प्रभारी मोहसिन रजा समेत अन्य दिग्गजों ने जायस पहुंचकर वोट मांगे। सपा के भी कई दिग्गज वोट मांगने के लिए पहुंचे। दिनभर जायस क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा लेकिन शाम पांच बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। लाउडस्पीकर भी बंद हो गए। अब शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए तिलोई तहसील से 21 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। मतदान कर्मचारियों को सुबह सात बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन


अमेठी तो कांग्रेस का अपना घर : राजबब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने नगर पालिका जायस में नुक्कड़ सभा में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान राम का नाम जरूर लो, लेकिन राम के नाम के साथ काम भी तो करो। काम तो करते नहीं, तो राम का नाम लेने से क्या होगा। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता से वोट मांगना गलत होगा, क्योंकि यह तो कांग्रेस का अपना घर है। उन्होंने कहा कि यहां की जीत का संदेश गुजरात तक जाएगा। उन्होंने बाबा मीरशाह की मजार पर चादर चढ़ाई व हनुमान मंदिर में माथा टेका। मालिक मोहम्मद जायसी की जन्म स्थली होते हुए गौरीगंज के लिए रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी इशरत हुसैन के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान योगेंद्र मिश्रा, प्रदीप सिंघल, गजेंद्र सिसोदिया, दीपक सिंह, नदीम अशरफ , अकबर अंसारी, इंद्र प्रसाद आदि ने भी वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ भाजपा करा सकती विकास : मौर्या
नगर पालिका जायस में नुक्कड़ सभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए जायस का विकास भाजपा ही करा सकती है। विकास के लिए जितने भी धन की जरूरत होगी, उसकी व्यवस्था करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अब तक जायस के लोगों को टोपी-बिल्ला पहनाया गया। यहां आज तक विकास का काम नहीं किया गया। जनता को महज कोरे आश्वासन ही दिए गए हैं। अब विकास कराया जाएगा। दोनों नेता भाजपा प्रत्याशी महेश प्रताप सोनकर के लिए वोट मांगने आए थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, भवानी दीक्षित, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed