{"_id":"5a0c96744f1c1b79548bd860","slug":"151510774388-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे में मुरैनी प्रधान को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे में मुरैनी प्रधान को कारण बताओ नोटिस
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरैनी प्रधान को कारण बताओ नोटिस
रायबरेली। महराजगंज तहसील क्षेत्र के मुरैनी के प्रधान ने ही ग्राम पंचायत की ऊसर भूमि पर कब्जा कर लिया। तहसीलदार महराजगंज की जांच में इसका खुलासा होने के बाद डीपीआरओ ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया है। एसडीएम ने पुलिस बल भेजकर निर्माण कार्य को बंद भी करवा दिया है।
महराजगंज तहसील क्षेत्र के मुरैनी के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम महराजगंज ने तहसीलदार से जांच कराई तो पता चला कि गाटा संख्या 2199 ऊसर दर्ज है, लेकिन प्रधान जमीन पर जबरन कब्जा करके निर्माण शुरू करा दिया है। तहसीलदार ने निर्माण कार्य को रोकवा भी दिया, लेकिन मनमानी करते हुए प्रधान ने दोबारा निर्माण कार्य आरंभ करा दिया। एसडीएम ने महराजगंज पुलिस भेजकर निर्माण कार्य को रोकवा दिया है। एसडीएम ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को अपनी रिपोर्ट भेजी। डीपीआरओ ने मामले में प्रधान निशा देवी को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट आ गई है। प्रधान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।