फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   30 लाख लोगों के इलाज को एक भी फिजीशियन डॉक्टर नहीं

30 लाख लोगों के इलाज को एक भी फिजीशियन डॉक्टर नहीं

Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 लाख लोगों के इलाज को एक भी फिजीशियन डॉक्टर नहीं
ग्रामीण आबादी 30 लाख, फिजीशियन एक भी नहीं
विज्ञापन

रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 30 लाख आबादी को सीएचसी स्तर पर इलाज के लिए भी फिजीशियन डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं। कई दशकों पहले सृजित पदों के सापेक्ष जिले में डॉक्टरों की बेहद कमी है। सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञों के 34 में मात्र छह पद ही भरे हैं। 10 से अधिक ऐसे भी डॉक्टर हैं, जो छुट्टी पर चल रहे हैं। जिले में डॉक्टरों की व्यवस्था न हो पाने के कारण जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिले में 18 सीएचसी और 51 न्यू पीएचसी हैं। तीन दशक पहले डॉक्टरों के 222 पद सृजित थे। इस सृजन के बराबर भी विभाग ने जिले को डॉक्टर उपलब्ध नहीं कराए हैं। 172 डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बेहद कमी बनी हुई है। 30 लाख ग्रामीण आबादी को इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा है। 10 से अधिक डॉक्टर हमेशा छुट्टियों पर ही रहते हैं। 24 से अधिक चिकित्सक हैं, जो अस्पतालों में रोजाना नहीं पहुंच रहे हैं। इसका खामियाजा रोगियों को भोगना पड़ रहा है। प्रदेश स्तर पर 2800 आयुष डॉक्टरों की भर्ती की सूचना पर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियाें के साथ ही लोगों में भी खुशी है कि डॉक्टरों की कमी की कुछ समस्या से निजात जरूर मिल जाएगी।
विज्ञापन


जिले में कुल सीएचसी 18
कुल न्यू पीएचसी 51
डॉक्टरों के सृजित पद 222
उपलब्ध डॉक्टर 172
छुट्टी पर डॉक्टर 10
आयुष डॉक्टर 37
आरबीएसके चिकित्सक 68

सीएचसी में विशेषज्ञों का सच
विशेषज्ञ कुल पद खाली पद
सर्जन 17 14
रेडियोलॉजिस्ट 17 17
बेहोशी के डॉक्टर 17 14
फिजीशियन 17 17
स्त्री रोग विशेषज्ञ 17 14

आयुष डॉक्टरों की भर्ती होने के बाद जिले को कुछ नए चिकित्सक मिल जाएंगे तो इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। हालांकि वर्तमान समय में उपलब्ध डॉक्टरों के सहारे लोगों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पतालों में रोगियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed