{"_id":"59b2e29b4f1c1be87f8b51cc","slug":"151504895643-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को गुमराह करने पर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी को गुमराह करने पर मिल
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसपी को गुमराह करने पर मिल एरिया एसओ, मुंशी लाइन हाजिर
रायबरेली। थानेदारों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वे अपने विभाग के मुखिया तक को गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को ही कुछ ऐसा ही हुआ। एसपी को गुमराह करने पर एसओ मिल एरिया विजय प्रताप यादव और मुंशी दल सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी शिवहरि मीणा की ओर से दिन में कई बार एसओ व चौकी इंचार्ज की लोकेशन पूछी जाती है। शुक्रवार को एसपी ने मिल एरिया एसओ की लोकेशन पूछी तो उन्होंने बताया कि वे रतापुर में हैं। एसपी ने पीआरओ से इसकी जांच कराई तो वे मौके पर नहीं मिले। एसपी ने पूछा तो एसओ ने फिर गुमराह किया कि एक झगड़ा हो गया था, वहां पर गए थे। इसमें भी गुमराह किए जाने की बात सामने आई। मुंशी दल सिंह यादव ने भी लोकेशन गलत बताई। एसपी का कहना है कि एसओ व मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है। जल्द नए थानेदार की तैनाती की जाएगी।