{"_id":"597105794f1c1bb43b8b45f9","slug":"151500579193-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तैयारी के लागू कर दी गई जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तैयारी के लागू कर दी गई जीएसटी
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना तैयारी के लागू कर दिया जीएसटी
रायबरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा है कि बिना तैयारी के जीएसटी व्यापारियाें और उपभोक्ताओं पर थोप दिया गया है। जीएसटी के बारे में संबंधित अधिकारियों को भी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बावजूद मंडी शुल्क लिया जा रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को कचहरी रोड स्थित एक होटल में बैठक के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छह महीने तक जीएसटी को प्रभावी न किया जाए। इससे अधिकारियों और व्यापारियों को जीएसटी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने का मौका मिल जाएगा। जीएसटी में यदि व्यापारियों से कोई त्रुटि हो गई तो उनके खिलाफ एफआईआर लिखकर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जो ठीक नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन हित में काम करने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. भारती पांडेय ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हर तरह का संघर्ष किया जाएगा। संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को भी जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर मंडल के जिलाध्यक्ष रवी तिवारी, महामंत्री नूर सज्जाद, महिला अध्यक्ष अर्चना सोनकर, रमाकांती सोनकर, राजीव मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।