{"_id":"597101bf4f1c1bc3308b46d3","slug":"151500578239-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से खफा लोगों ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़
रायबरेली। जिले में बेतहाशा बिजली कटौती से भड़के लोगों ने बुधवार रात परशदेपुर उपकेंद्र में न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि वहां तैनात संविदा कर्मियों के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले मारपीट करने वाले लोग भाग निकले। गुरुवार सुबह अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ परशदेपुर चौकी में तहरीर दी है। तोड़फोड़ में करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
रात करीब नौ बजे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। बिजली नहीं आने की पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन मिलाकर जानकारी चाही, लेकिन फोन नहीं मिला। इससे कई लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और गालीगलौज करते हुए वहां तैनात संविदा कर्मी हरी प्रसाद, रविकांत मिश्रा, संदीप से बिजली आपूर्ति शुरू करने की बात कही। कर्मचारियों ने रोस्टिंग होने की बात कहकर आपूर्ति शुरू करने से इंकार दिया। इससे नाराज लोगों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, बल्कि उपकेंद्र के ब्रेेकर और रिले मीटर को तोड़ दिया और काफी देर तक हंगामा किया। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी यूपी 100 नंबर पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक तोड़फोड़ करने वाले भाग निकले। गुरुवार को एसडीओ प्रशांत गुप्ता और अवर अभियंता जीशान अंसारी उपकेंद्र पहुंचे। दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परशदेपुर चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी।