{"_id":"597101bb4f1c1bd1408b45a6","slug":"151500578235-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगसरी गांव में नलकूप की खोदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगसरी गांव में नलकूप की खोदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप की खोदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गंगसरी निवासी अरविंद कुमार अपने खेत में नलकूप के लिए गड्ढा खोदवा रहा था। यह गड्ढा श्रमिक विनोद कुमार खोद रहा था। इसी दौरान खेत में मिट्टी के बर्तन में कुछ चांदी के सिक्के मिले। एक सप्ताह पहले सिक्के मिले थे, जिसे तीन लोगों ने बांट लिया था। एक ग्रामीण को सिक्के कम मिले तो उसने गुरुवार को 100 नंबर पर व कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस खेत मालिक अरविंद को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित अरविंद के अलावा ग्राम प्रधान ब्रजेंद्र कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि चांदी के कुछ सिक्के पुलिस अपने साथ ले गई है। खेत में और खजाना होने की चर्चा है। उधर कोतवाली पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी रही। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।