{"_id":"596e58614f1c1bae178b48ea","slug":"151500403809-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन के करंट से युवक झुलसा
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। खीरों थाना क्षेत्र के रायगढ़ मजरे निहस्था गांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा (24) पुत्र संतोष कुमार मिश्रा कृष्णा नगर निवासी सधन के घर आया था। वह छत पर किसी काम से गया था। तभी घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार उससे छू गया और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ले के लोगाें ने बताया बिजली के तार लोगों की छतों के ऊपर से गए हैं। किसी-किसी घर में यह तार छज्जे में रखे हुए हैं। लाइन हटवाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से मांग की। लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। ब्यूरो