फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत
बाइक की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन

फुरसतगंज। अमेठी जिले के फुरसतगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे हिमांचल मजरे जमालपुर रामपुर गांव निवासी रामऔतार के बेटे मुकेश (9) को शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

रामऔतार यादव के खेत में बेड़न की रोपाई का काम चल रहा है। रात में पिता बेड़न लेकर खेत में डालने जा रहा था, जबकि पीछे उसका बेटा आ रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाइवे पर जायस की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने हिमांचल गांव के ही बालक को टक्कर मार दी। घायल बालक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed