{"_id":"5952a8e74f1c1ba10a8b4891","slug":"151498589415-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा यादव के खिलाफ दर्ज है 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा यादव के खिलाफ दर्ज है 12
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा यादव के खिलाफ दर्ज है 12
लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा
रोहनियां (रायबरेली।)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग के रहने वाले विजय बहादुर उर्फ राजा यादव के खिलाफ 12 लाख गबन करने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। ग्राम प्रधान के बेटे ने ट्रक खरीदने के लिए बैंक से 12 लाख रुपये लिए थे, लेकिन ट्रक नहीं खरीदा और रुपया हजम कर गया। वर्ष 2016 की इस घटना की एफआईआर बैंक ऑफ बड़ौदा जमुनापुर शाखा के प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने दर्ज कराई थी। इस मुकदमे के बाद वह कई महीने जेल में रहा। इसके बावजूद न तो उसने ट्रक खरीदा और न ही रुपया बैंक में जमा किया। प्रधान के बेटे ने एक पत्रकार के साथ भी गालीगलौज की थी, जिसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके अलावा भी कई छोटी-मोटी वारदात वह करता रहा। वह एक कद्दावर नेता का खासमखास माना जाता है। इसी नेता के बलबूते ही राजा क्षेत्र में अपनी दबंगई कायम करना चाहता था। भाजपा नेता का वरदहस्त होने के कारण पुलिस उससे दूरी बनाए रही और मुकदमे नहीं लिखे।