{"_id":"5941894b4f1c1b7a738b46fe","slug":"151497467211-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलोई सीएचसी के गेट पर आशा बहुओं ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलोई सीएचसी के गेट पर आशा बहुओं ने जड़ा ताला
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई सीएचसी पर आशा बहुओं ने जड़ा ताला
- बाबू को पीटा, नारेबाजी के साथ जमकर किया हंगामा
- अश्लील हरकतें करने और धन उगाही का आरोप, दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र की आशा बहुओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। सभी ने तिलोई सीएचसी के गेट पर ताला जड़ दिया। बाबू पर अश्लील हरकतें करने और धन उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए बाबू को पीटा और नारेबाजी के साथ जमकर हंगामा किया। इससे एक घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। रोगियों को इलाज कराने में दिक्कत हुई। बवाल से पहले ही सीएचसी अधीक्षक उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद कहीं चले गए थे। पुलिस ने पहुंचकर आशा बहुओं का गुस्सा शांत कराया। सभी ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। थाने में दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
तिलोई तहसील क्षेत्र में 170 आशा बहुएं कार्यरत हैं। यहां पर बाबू मुक्ति नाथ यादव लंबे समय से तैनात है। बताते हैं कि मंगलवार को आशा बहुओं की मीटिंग थी। इसमें कुछ आशा बहुओं के साथ अश्लील हरकतें की गई थी। साथ ही धन उगाही की बात की गई। इसके विरोध में बुधवार को आशा बहुओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह आशा बहुएं अस्पताल परिसर में एक-एक करके एकत्र हुई। करीब 60 आशा बहुओं ने 10 बजे अस्पताल का गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। अधीक्षक व बाबू समेत कर्मचारियों के खिलाफ नारे लगाते बाबू के कक्ष में घुस गई। जहां पर उनके साथ कल की अभद्रता का विरोध करते अधीक्षक को बुलाने को कहा। इतना ही नही आशा बहुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों से क्षेत्र निस्तारण करने व रजिस्टर उपलब्ध कराने हेतु 1000-1000 की मांग की जा रही है। इसी बीच उग्र कुछ आशा बहुओं ने उसकी पिटाई कर दी। आशा बहुओं के उग्र प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची थाना मोहनगंज पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने आशा बहुओं को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ली। एक पक्ष से आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि बाबू धन उगाही करता है। विरोध करने पर बाबू समेत कुछ ने अश्लील हरकतें कीं और जूता उतारकर मारने का प्रयास किया। वहीं बाबू मुक्ति नाथ यादव ने आरोप लगाया है कि आशा बहुओं ने ऑफिस में घुसकर सरकारी कागजों को फाड़ दिया। मारपीट की। बाबू का कहना है कि आशा बहुओं की ओर से फर्जी का दबाव बनाया जा रहा है। उनके सारे आरोप गलत हैं। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दयाल शरण दुबे से इस बाबत बाबत नहीं हो सकी। उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।
वर्जन :
तिलोई सीएचसी में आशा बहुओं के हंगामा करने का मामला जानकारी में नहीं आया है। यदि बाबू अश्लील हरकतें और धन की उगाही करता है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ, अमेठी