{"_id":"5cb4d2a9bdec2256d212bd4e","slug":"141555354281-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने भेजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने भेजी बस
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उसने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए एक बस सेवा शुरू की है। यह बस गांव-गांव जाती है। इस बस के साथ चलने वाले अधिकारी व कर्मचारी लोगों को मतदान का महत्व समझाते हैं और बताते हैं कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में शामिल होने और न होने से क्या फर्क पड़ता है।
यह बस सोमवार को तहसील परिसर पहुंची जहां बस में आए लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। एसडीएम जीतलाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार पुष्पा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाता एक्सप्रेस बस चलाई है। यह बस गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए बस में स्लोगन भी लिखे हुए हैैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम पूरा करने के बाद शाम छह बजे मतदाता एक्सप्रेस बस तहसील परिसर पहुंची। जहां बस का स्वागत किया गया। स्वागत करने के बाद नायब तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता बस को फतेहपुर के लिए रवाना किया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास कर रहा है। जिसके लिए मतदाता एक्सप्रेस सहित तमाम अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।