{"_id":"5c76d879bdec2273a33982c7","slug":"141551292537-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहपुर ब्लॉक में कर्मचारियों ने ठेकेदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहपुर ब्लॉक में कर्मचारियों ने ठेकेदार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक में बुधवार को ठेकेदारी प्रथा से प्रसाधनों के निर्माण में रुपयों के लेनदेन में ठेकेदार व ब्लॉक के कर्मचारियों में तू-तृ-मैं-मैं हो गई।
ठेकेदार का आरोप है कि उसे कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। ठेकेदार ने डॉयल-100 पुलिस को बुला लिया और बाद में मामले में थाने में तहरीर भी दी। पुलिस जांच कर रही है। अभी मामले में केस नहीं दर्ज किया गया है।
सिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खारा गांव में प्रसाधनों का निर्माण कराया गया। बताते हैं कि ठेकेदारी प्रथा से प्रसाधनों का निर्माण कराया गया।
ठेकेदार मक्कू सिंह का आरोप है कि बुधवार को वह ग्राम विकास अधिकारी से बकाया रुपया लेने गया तो कुछ कर्मचारियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
कर्मचारियों से पिटने के बाद ठेकेदार ने डॉयल-100 पुलिस को बुला लिया। बाद में उसने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार का कहना है कि ठेकेदार ब्लॉक कार्यालय में खुलेआम गाली दे रहा था। इसी को लेकर कहासुनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि आपसी लेनदेन में विवाद हुआ है। तहरीर मिली है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।