{"_id":"5c7598b0bdec2213dd6dc728","slug":"141551210672-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली बनाने में पुआल का भी होगा प्रयोग-सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली बनाने में पुआल का भी होगा प्रयोग-सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मंगलवार को जीआईसी मैदान में विराट किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी लगी। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महज खानापूरी की गई। स्टालों पर किसानों की भीड़ नहीं जुट पाई। अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने का दावा करते रहे। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया है कि एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली बनाने में कोयले के साथ पुआल का प्रयोग भी किया जाएगा। जैसे बिजली बनाने में 100 किलो कोयला लिया जाएगा तो उसमें पांच फीसदी पुआल का प्रयोग होगा। इसके लिए किसानों का पुआल 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की योजना है। खेत में किसान पुआल को जलाते हैं, जिससे मिट्टी का तापमान बिगड़ता है। फसल उत्पादन कम होता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने का लक्ष्य है। यह तभी संभव है, जब किसान आधुनिक कृषि को बढ़ाकर कृषि उपज बढ़ाए। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी कृषि विभाग/प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि की तरफ से लगाए गए स्टालों को भी देखा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन अतुल पांडेय ने किया। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, डॉ. केके सिंह, डॉ. सुशील सोलेमन, डॉ. धूम सिंह, डॉ. रवि प्रकाश, हरीशचंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
बांटा जाएगा ढैंचे का बीज
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ढैंचे का बीज बंटना बंद हो गया है। इस बार प्रदेश में 20 हजार क्विंटल ढैंचे का बीज वितरित किया जाएगा। खेत को हरी खाद की जरूरत है। मेरे विभाग के डायरेक्टर ने कहा कि घोटाला होता है। ढैंचे का बीज नहीं बंट सकता। इस पर मैंने कहा कि ढैंचे का बीज नहीं बंट सकता तो तुम डायरेक्टर रहोगे। इसके बाद ढैंचे का बीज वितरण करने का निर्णय लिया गया।
किसानों को किया सम्मानित
जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने अमावां ब्लॉक क्षेत्र के बैरमपुर की किसान रुकमणि देवी, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे हरभजन गांव की निर्मला देवी, बछरावां क्षेत्र के राजामऊ निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा, ऊंचाहार क्षेत्र के बरसवां निवासी रामगोपाल सिंह और सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पूरे उम्मेद गांव के किसान ओम प्रकाश वर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।