फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नेशनल मुकाबले में जिले की प्रतिभाओं ने झटके 25 पदक

नेशनल मुकाबले में जिले की प्रतिभाओं ने झटके 25 पदक

Mon, 29 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नेशनल मुकाबले में जिले की प्रतिभाओं ने झटके 25 पदक
किक बॉक्सिंग के मुकाबले में रोशन किया जिले का नाम
विज्ञापन

रायबरेली। किक बॉक्सिंग के नेशनल मुकाबले में जिले के 14 खिलाड़ियों ने 25 पदक अर्जित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर नेशनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और बेस्ट फाइटर के खिताब भी हासिल किए थे। सोमवार को रायबरेली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन और पावर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पुणे के पठारे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 10 से 13 जनवरी तक सातवीं इंडिया ओपन नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उत्तर प्रदेश की टीम में रायबरेली के पावर क्लब के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक अर्जित करके जिले का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों में अरुणि द्विवेदी, स्वर्णिम द्विवेदी, धम्मा दृष्टि, अर्शिका श्रीवास्तव, अंजलि यादव, साक्षी सिंह, हसन हैदर, मो. सलमान, निखिल यादव, नितिन मौर्य, ऋतिक शुक्ल, उदय प्रताप सिंह, निशांत राज सोनकर, अभिनव पांडेय शामिल हैं। इनके साथ टीम के ऑफिशियल पीएन शुक्ल, सुमित श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह भी गए थे। पुणे से लौटने के बाद इन सभी खिलाड़ियों के साथ ही उनके साथ गए ऑफिशियल को भी सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह रहीं। इस मौके पर कमल श्रीवास्तव, संतोष कुमार राव, राहुल मौर्य, गीतेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed