{"_id":"5a2849814f1c1b4c528b7e28","slug":"141512589697-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल नहीं जमा करने वाले 240 उपभोक्ताओं नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल नहीं जमा करने वाले 240 उपभोक्ताओं नोटिस
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
240 लोगों ने जमा नहीं किया विद्युत बिल, नोटिस
रायबरेली। पॉवर कॉर्पोरेशन का करीब 30 लाख राजस्व दबाए बैठे 240 उपभोक्ताओं को बुधवार को बकाया जमा करने का नोटिस जारी किया है। यह सभी उपभोक्ता राही ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला और उत्तरपारा से जुड़े करीब 240 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कई सालाें से अपना बिजली का बिल नहीं जमा किया है। कई बार इन लोगों को चेतावनी भी दी गई। इसके बाद इन पर कोई असर नहीं हुआ। चिह्नित उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है। इस कार्य में दोनों उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों को लगाया है। अवर अभियंता ने बताया कि यदि नोटिस के बाद भी कोई बिल नहीं जमा करते हैं तो तहसील से वसूली का नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद तहसील प्रशासन इन उपभोक्ताओं से अपने स्तर पर राजस्व वसूल करेगा।