फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बॉयलर फटने से एनपीटीसी में हुए हादसे के बाद फिर घटना

बॉयलर फटने से एनपीटीसी में हुए हादसे के बाद फिर घटना

Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बॉयलर फटने से एनपीटीसी में हुए हादसे के बाद फिर घटना
20 फुट पर सफाई कर रहा श्रमिक गिरा, घायल
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में हादसे का शिकार हुई यूनिट नंबर छह में बुधवार को एक बार फिर घटना हो गई। करीब 20 फुट पर चढ़कर यूनिट की साफ-सफाई कर रहा एक श्रमिक गिरकर घायल हो गया। इससे एनटीपीसी के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल श्रमिक को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चुपचाप सफाई का कार्य कराया जा रहा था, जिससे फिर लापरवाही उजागर हो गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एक माह पहले एनपीटीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट में बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे की जांच भी अभी चल रही है। यूनिट का संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं बुधवार को एनटीपीसी की यूनिट नंबर छह में बुधवार को साफ -सफाई का काम शुरू करा दिया गया था। साफ -सफाई के काम में करीब 12 मजदूरों को लगाया गया था।
विज्ञापन

यूनिट में सफाई करते समय ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे मैकूलाल मजरे पुरवारा गांव निवासी राम सिंह (30) पुत्र इंद्रपाल गिर कर घायल हो गया। बताते हैं कि वह करीब 20 फुट की ऊंचाई पर साफ-सफाई कर रहा था। इससे परियोजना अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे एनटीपीसी हॉस्पिटल और फिर लखनऊ भेजा गया। बताते हैं कि चोरी छिपे अधिकारियों की ओर से सफाई कराई जा रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि यूनिट से युवक के गिरने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिट नंबर छह सील है। उसमें कोई काम नहीं चल रहा है। मजदूर परियोजना के दूसरे हिस्से में हाउस कीपिंग का काम कर रहा था। उस स्थान की हमें जानकारी नहीं है। एनटीपीसी के एजीएम सी कुमार का कहना है कि यूनिट नंबर छह में हादसे वाला भाग सील है। उसके दूसरे हिस्से में कनवेयर बेल्ट के पास मजदूर सफाई कर रहा था। उसको हल्की चोट लगी है, लेकिन एहतियातन उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed