{"_id":"5a11c6b64f1c1bc9678bcbb5","slug":"141511114422-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से ठप है सैकड़ों घरों की पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से ठप है सैकड़ों घरों की पानी की सप्लाई
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, परेशानी
लालगंज (रायबरेली)। साकेत नगर की पानी टंकी से दो दिन पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। पानी न आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम से ठप पड़ी पानी की सप्लाई चालू कराए जाने की मांग की है।
सर्वोदय नगर निवासिनी कमला देवी, अखिलेश सिंह, सियावती, गायत्रीपुरम के हरिशंकर मिश्रा, रवी, चेतराम आदि ने बताया कि दो दिन से साकेत नगर स्थित पानी की टंकी से सप्लाई पूरी तरह बंद चल रही है। पानी न आने से रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं। सुबह उठते ही दूर स्थित हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है। ईओ अजीत कुमार बागी ने बताया कि उपकरण खराब हो जाने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। उपकरण सही कराया जा रहा है।