{"_id":"5a11c3df4f1c1bd0408b7ada","slug":"141511113695-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने जीप को मारी टक्कर, लखनऊ के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने जीप को मारी टक्कर, लखनऊ के तीन लोग घायल
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने जीप को मारी टक्कर, लखनऊ के तीन लोग घायल
फुरसतगंज (रायबरेली)। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सोनारन का पुरवा गांव के पास रोडवेज की बस ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जीप पर सवार लखनऊ जिले के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालात नाजुक होने पर एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के गोसाईगंज निवासी भगवानदीन का परिवार सुल्तानपुर जिले में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। रविवार को शाम करीब चार बजे जीप पर सवार तीन लोग लखनऊ वापस जा रहे थे। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर सुल्तानपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया। जहां महिला गीता देवी को रायबरेली रेफ र कर दिया गया। इसके अलावा प्र्रेमादेवी पत्नी भगवानदीन व रामफेर पुत्र भगवानदीन भी घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।