{"_id":"5a0de7dd4f1c1b6a678bc2cf","slug":"141510860765-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार खंड विकास अधिकारियों समेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार खंड विकास अधिकारियों समेत
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार खंड विकास अधिकारियों समेत 8 को प्रतिकूल प्रविष्टि
रायबरेली। मनरेगा में श्रमिकों को काम देने के साथ ही भुगतान में लापरवाही बरतने पर चार ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों समेत 8 लोगों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। समीक्षा में मनमानी उजागर होने पर सीडीओ ने गुरुवार को यह कार्यवाही की है।
मनरेगा में अधिक से अधिक श्रमिकों को काम देने के आदेश हैं। इसके लिए ब्लॉकों से मस्टररोल जारी किए जाते हैं। कर्मचारियों को मस्टररोल में श्रमिकों की हाजिरी लगाकर कंप्यूटर में फीड कराना होता है, जिसके बाद श्रमिकों को भुगतान दिया जाता है। सीडीओ की समीक्षा में पाया गया कि खीरों में 35, डीह में 16, दीनशाह गौरा में पांच और छतोह ब्लॉक में जारी किए गए तीन मस्टररोल अब तक फीड नहीं कराए गए। इसके लिए बीडीओ को कई बार निर्देशित किया गया, लेकिन आदेश का कोई असर नहीं पड़ा।
सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को छतोह ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) दिनेश मिश्रा, सहायक लेखाकार सुरेश कुमार धीमान, दीनशाह गौरा के बीडीओ अजय कुमार सिंह, सहायक लेखाकार राजेंद्र कुमार, डीह के बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सहायक लेखाकार सलमान हसन खां, खीरों के बीडीओ कमलाकांत और सहायक लेखाकार रामकिशुन को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मनरेगा में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। अन्य लोगों को भी निर्देश दिए हैं कि काम में सुधार लाएं नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।