फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मवेशियों की मौत

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मवेशियों की मौत

Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मवेशियों की मौत
एचटी लाइन का तार टूटा, दो मवेशियों की मौत
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईटेंशन का तार टूटकर जमीन पर गिरने से अफरातफरी मच गई। जब तक ग्रामीण तार टूटने की सूचना देते, तब तक दो भैंस करंट की चपेट में आ कर मर गईं। घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली क्षेत्र के अशर्फाबाद गांव के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। तार काफी ढीले और जर्जर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर और एक्सइएन से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। रात में अचानक तार टूटकर जमीन पर गिर गया। जब तक ग्रामीण तार टूटने की सूचना उपकेंद्र में देते, तब तक गांव के ही छीटू की दो भैंस करंट की चपेट में आकर मर गई। घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। उधर, अवर अभियंता एसके प्रजापति ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed