{"_id":"596fa9d34f1c1b46188b459e","slug":"141500490195-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव पहुंचे आईजी जय नारायण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव पहुंचे आईजी जय नारायण सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार को मिलेगा इंसाफ, निर्दोेष नहीं जाएंगे जेल : आईजी
रायबरेली। जिले और प्रदेश को दहलाने वाले अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड की हकीकत जानने बुधवार को आईजी जय नारायण सिंह गांव पहुंचे और वारदात की सच्चाई जानने की कोशिश की। मृतक रोहित शुक्ला के भुसई का पुरवा गांव में नानी-नानी से मुलाकात की। उनको ढांढस बंधाया और रोहित का निर्माणाधीन भवन भी देखा। मृतक अमृतलाल के परिवारीजनों से भी मिले। आईजी ने साफ कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। किसी निर्दोष को जेल भी नहीं भेजा जाएगा। इससे पहले आईजी प्रतापगढ़ जिले के देवारा गांव गए और वहां पर मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात की।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में 26 जून को पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात अब तक सुर्खियों में है। वारदात की जांच के लिए बुधवार को आईजी रेंज जय नारायण सिंह मृतक रोहित शुक्ला के प्रतापगढ़ जिले के गांव देवारा गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से मुलाकात कर सुरक्षा के बाबत बातचीत की। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह पुलिस बल के साथ ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बरगदहा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक अमृतलाल के परिवारीजनों से मुलाकात की। मृतक के भाई सीताराम से वारदात के बारे में जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। आईजी ने गांव के लोगों को मामले में फर्जी न फंसाने का भरोसा देते हुए गांव वापस लौटने व अपना कृषि कार्य करने की अपील की। इसके बाद वह अप्टा गांव पहुंचे और प्रधान के घर का मुआयना किया। पूरे भुसई गांव में रोहित शुक्ला की निर्माणाधीन मकान को देखा। वहां मौजूद उनके नाना शिवमूर्ति तिवारी से बातचीत की। मृतक के नाना ने अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने सीओ सलोन चरण सिंह को लाइसेंस प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह से विवेचना की प्रगति की जानकारी ली और लौट गए।
घर से दूर घूमते मिले जवान, लगाई फटकार
वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद आईजी रेंज जैसे ही अप्टा ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। सुरक्षा के लिए तैनात पीएसी के जवान घर से दूर घूमते मिले। कोई पेड़ के नीचे तो कोई चारपाई पर बैठा था। यह देख उनका पारा चढ़ गया। आईजी को देख वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन सब प्रधान के घर के पास पहुंचे। आईजी ने सब की जमकर फटकार लगाई। दोबारा ऐसी गलती न करने की नसीहत भी दी। ड्यूटी पर मुस्तैद एक मात्र महिला कांस्टेबल दिव्यांशी त्रिपाठी की तारीफ की।