{"_id":"595fd0484f1c1bdb3c8b478f","slug":"141499451464-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से कारीगर की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से कारीगर की मौत
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तालाब में डूबने से एक बक्सा बनाने वाले कारीगर की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
पूरे कुमेदान भीटा मजरे जगतपुर निवासी बांकेलाल (35) बक्सा बनाने का कारीगर था। लक्ष्मनपुर चौराहा पर उसकी दुकान है। शाम को दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहा था। गांव के पास साइकिल से फिसलकर बांकेलाल तालाब में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचकर लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉ. सत्यपाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि परिवारीजनों ने शव का पीएम नहीं कराया है।