फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जेईई एडवांस में सफल परीक्षार्थी खुशी से झूमे

जेईई एडवांस में सफल परीक्षार्थी खुशी से झूमे

Mon, 12 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस में सफल परीक्षार्थी खुशी से झूमे
जेईई एडवांस में सफल परीक्षार्थी खुशी से झूमे
विज्ञापन

एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जताई प्रसन्नता
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस का परिणाम आते ही सफल होने वाले परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। इस खुशी में घरों में उनके परिवारीजन तो संस्थाओं में शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर सफलता पर बधाई दी।
जेईई एडवांस 2017 के घोषित हुए परिणाम में इंदिरा नगर निवासी प्रांजल त्रिपाठी ने आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में 188 अंक प्राप्त कर आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रांजल के पिता शैलेश त्रिपाठी लालगंज के स्टेशन अधीक्षक हैं और मां गीता त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। प्रांजल भविष्य में आइएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जेईई एडवांस में संशिक्षा एकेडमी के 10 छात्रों ने बेहतर रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की राष्टीय स्तर की परीक्षा में 25वीं रैंक लाने वाले तन्मय आनंद की आईआईटी इंट्रेंस एग्जाम में तीन हजार रैंक आई है। जेईई मेंस परीक्षा में 75 से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण हुए। ये सभी छात्र जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए। अब तक आए परिणामों में 10 छात्रों ने अच्छी रैंक के साथ आईआईटी में प्रवेश लेना सुनिश्चित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल बेहतर अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण करने वाले तन्मय आनंद को आईआईटी प्रवेश परीक्षा में 372 अंक में 224 अंक मिले हैं। तन्मय की रैंक तीन हजार आई है। शिवानी वर्मा, शुभम यादव, वत्सल त्रिवेदी, क्षितिज गौतम, अच्युत आनंद, आदर्श अवस्थी, अमन मिश्र, विपिन यादव, अभिषेक प्रजापति का चयन आईआईटी में चयन हुुआ है। संस्थान के डायरेक्टर नीरज सोनी व अभिषेक निरंजन ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्याद बेहतर रिजल्ट आया है।

इनसेट
योगेश का भी हुआ चयन
तिलोई। तहसील क्षेत्र के उसरहा गांव के रहने वाले योगेश शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला ने आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। योगेश की 12781वीं रैंक आई है। पिता दवा सेल्समैन हैं। बेटे की इस कामयाबी पर परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक दूसरे का मुह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed