{"_id":"5edd432f8ebc3e90b57abfd0","slug":"14-people-corona-positive-in-rae-bareli-raibaraily-news-lko524939046","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसजीपीजीआई लखनऊ से रविवार को आई रिपोर्ट में 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 10 लोग देवानंदपुर के रहने वाले हैं। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग और दूसरे परिवार के तीन लोग शामिल है। इसके अलावा सलोन में दो और जगतपुर व हरचंदपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
मरीजों को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। सलोन में दंपति संक्रमित मिले हैं तो जगतपुर के बैरीसाल में संक्रमित मिली महिला का पति पहले से ही संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती है। देवानंदपुर में चार दिन पहले एक युवक के संक्रमित होने के बाद उसके परिवार व पड़ोस के कई परिवार के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में देवानंदपुर के 10 लोग संक्रमित पाए गए।
इसमें एक परिवार के पांच लोग दूसरे परिवार के तीन लोग व एक अन्य परिवार के जो लोग संक्रमित मिले। 28 मई को दिल्ली से आए जगतपुर ब्लॉक के बैरीसाल गांव केयुवक में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद साथ आई उसकी पत्नी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में उसकी पत्नी भी संक्रमित मिली। इसके अलावा सलोन क्षेत्र के अरई गांव गांव में रहने वाले दंपति में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
हरचंदपुर ब्लॉक के अंगूरी गांव निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में ज्यादातर लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। एक साथ कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी मरीजों को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद शहर के देवानंदपुर में 2 साल का मासूम भी कोरोना संक्रमित हो गया। इसके अलावा इसकी 11 साल की बहन भी कोरोना संक्रमित हुई है। इसी मोहल्ले के एक दूसरे परिवार में 8 साल की बच्ची व उसकी मां संक्रमित हुई है।
जिले में रविवार को कोरोना के 14 और नए मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिह्नित करके क्वारंटीन में भेजा जा रहा है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ