{"_id":"626c2ec76e6a6e691e126ea2","slug":"1358-oxygen-beds-and-58-ventilators-ready-raibaraily-news-lko62843397","type":"story","status":"publish","title_hn":"1358 ऑक्सीजन बेड और 58 वेंटीलेटर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1358 ऑक्सीजन बेड और 58 वेंटीलेटर तैयार
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को एम्स स्थित वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट बेड।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। देश में कोरोना संक्रमण के केस बढने के बाद जिले में भी तैयारियों को अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। पूर्व के वर्षों में बदहाल संसाधनों के कारण मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने केे कारण मरीजों को जान गंवानी पड़ी। कोरोना से निपटने के लिए जिले में 1358 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 115 आईसीयू व वेंटीलेटर भी तैयार हो गए हैं। एम्स और रेलकोच स्थित अस्पताल में 25 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। आपातकाल के लिए 508 ऑक्सीजन सिलेंडर व 339 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अस्पतालों को उपलब्ध कराए गए हैं।
पिछले दो वर्षों से जिले के लोग कोरोना के कहर से लड़ रहे हैं। पिछले वर्ष बेदम संसाधनों के कारण संक्रमितों को जान गंवानी पड़ी। खासकर अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका। संसाधनों के अभाव में हर कोई प्रभावित हुआ। जिले में अब तक 17.82 लाख सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई गई। इसमें 17.57 लाख लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में 21,678 कोरोना संक्रमितों में 21,327 लोग स्वस्थ हुए और 347 लोगों ने दम तोड़ दिया।
देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। संक्रमण को देखते स्वास्थ्य विभाग कोविड अस्पतालों को अपडेट करने में जुट गया है। खासकर सभी अस्पतालों में बेडों पर ऑक्सीजन का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है, क्योंकि पिछले साल ऑक्सीजन की कमी के कारण ही ज्यादातर लोगों की मौतें हो गई थी। ऑक्सीजन के साथ ही वेंटीलेटर, आईसीयू, पीकू वार्ड आदि की व्यवस्था की गई है। एम्स, रेलकोच कारखाना के अलावा जिला पुरुष व महिला अस्पताल के अलावा डीह, रोहनियां, शिवगढ़ और खजूरगांव सीएचसी में भी मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से निपटने को उपलब्ध संसाधन
संसाधन उपलब्ध
कुल बेड 1551
आईसीयू बेड 57
हाई डिपेंडेंसी यूनिट 25
ऑक्सीजन सपोर्ट बेड 1358
पीकू बेड 54
वेंटीलेटर 58
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 339
ऑक्सीजन सिलेंडर 508
एल-3 एम्स व एल-2 रेलकोच में संसाधन
संसाधन एम्स में उपलब्ध रेलकोच में उपलब्ध
कुल बेड 610 300
आईसीयू बेड 30 13
हाई डिपेंडेंसी यूनिट 10 02
ऑक्सीजन सपोर्ट बेड 610 210
पीकू बेड 10 20
वेंटीलेटर 35 13
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 50 46
ऑक्सीजन सिलेंडर 120 140
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड सहित अन्य सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। संक्रमण बढ़ने और गंभीर मरीजों के आने के बाद भर्ती कर इलाज की सुविधा शुरू की जाएगी। सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ