फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   135 corona positive including dios, female doctor

डीआईओएस, महिला डॉक्टर समेत 135 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
135 corona positive including dios, female doctor
रायबरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, उनका चालक और जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निर्मला साहू समेत 135 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

टीबी क्लीनिक का कर्मचारी, बैंक कर्मी, विकास भवन के कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 534 हो गई है।
नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। कंट्रोल रूम से मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में गुरुवार को भी 135 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीआईओएस के संक्रमित मिलने के बाद आवास पर ही उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। गुरुवार को डीआईओएस के चालक की जांच कराई गई। वह भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के रानानगर, शहर कोतवाली, इंदिरा नगर, प्रभुटाउन, मलिकमऊ, कहारो का अड्डा, नेहरू नगर, निराला नगर, शक्ति नगर, निराला नगर, खतराना, रतापुर, बस्तेपुर में नए केस मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को अलग-अलग टीमों ने 3923 लोगों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, शशिकांत पाल, आनंद कुमार बाजपेयी, धर्मेंद्र पाल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर टीम ने 340 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 534 हो गई है।
होम आइसोलेशन के मरीज इन डॉक्टरों से ले सलाह
कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट के लिए छह डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इन डॉक्टरों से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीज चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. पंकज तिवारी के मोबाइल नंबर 8563037090 और डॉ. अखिलेश कुमारी के मोबाइल नंबर 7985703110 पर फोन कर चिकित्सीय मदद ली जा सकती है।
दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डॉ. अभय मिश्रा के मोबाइल नंबर 8009663733 और डॉ. निशा वर्मा के मोबाइल नंबर 9519617727 पर कॉल कर सलाह ली जा सकती है। वहीं रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. शिवम शुक्ला के मोबाइल नंबर 9670473399 व डॉ. ऋषि सिंह के मोबाइल नंबर 8960440969 पर फोन करके चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है।
विदेश व गैर प्रांत से आए लोग संक्रमित, परिवार के लोगों की जांच
खीरों। तीन अलग-अलग गांवों में विदेश व अन्य प्रांतों से आए लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. इफ्तिखार अहमद ने बताया कि हरीराम खेड़ा, शिवपुरी, सगुनी गांवों में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। शिवपुरी में डॉ. जय नारायण यादव के नेतृत्व में टीम भेजकर 39 लोगों की जांच की गई। युवक पांच जनवरी को दुबई से आया था। सगुनी गांव का पॉजिटिव निकला युवक 10 जनवरी को लुधियाना से गांव वापस आया था।

जिले में गुरुवार को कोरोना के 135 नए केस मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 534 हो गई है। लोग एहतियात बरतें। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। कंट्रोल रूम से मरीजों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed