फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हड़ताल के समर्थन में एक घंटे ठप रहेगा टेंपो-टैक्सी संचालन

हड़ताल के समर्थन में एक घंटे ठप रहेगा टेंपो-टैक्सी संचालन

Tue, 08 Jan 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के समर्थन में एक घंटे ठप रहेगा टेंपो-टैक्सी संचालन
रायबरेली। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8 एवं 9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अब इस हड़ताल के समर्थन में टेंपो और टैक्सी संचालक भी कूद पड़े हैं। इनका कहना है कि हड़ताल का समर्थन करते हुए एक घंटे टेंपो और टैक्सी का संचालन बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन



आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के जिला संयोजक एवं आटो-टेंपो-टैक्सी ई-रिक्शा यूनियन रायबरेली के अध्यक्ष मुश्ताक हैदर ने मजदूरों और कर्मचारियों से 8 तथा 9 जनवरी की राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को टेंपो-टैक्सी यूनियन एक घंटे वाहनों का संचालन बंद रखेगी और दो बजे पुलिस लाइन चौराहे पर हड़ताल का समर्थन करने के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन



दूसरे दिन 9 जनवरी को 11 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे, जहां से निकलने वाले मार्च में शामिल होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे। मुश्ताक हैदर ने कहा कि केंद्र की सरकार ट्रेड यूनियन अधिकारों में कटौती कर रही है और 44 श्रम कानूनों को नष्ट कर फिक्सड टर्म एंपलायमेंट (नियत अवधि नियोजन) का कानून बनाकर स्थायी एवं नियमित रोजगार को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में करोड़ों लोग सरकार की पूंजीवादी नीतियों के कारण बेरोजगार हो गए एवं रोजगार सृजन की दर घट गई। आशा, आंगनबाड़ी जैसे स्कीम वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं समान कार्य समान वेतन देने में सरकार विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed