फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सोनिया के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दहाड़े और खूब बरसे

सोनिया के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दहाड़े और खूब बरसे

Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोनिया के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दहाड़े और खूब बरसे
फोटो 25 से 28
विज्ञापन



कांग्रेस रोजगार तक नहीं दिला पाई
पीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने तय किया था कि कोच फैक्टरी में 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन आधे पदों के लिए ही स्वीकृति दी गई। सरकार बनने पर हमने देखा कि यहां जो कर्मचारी काम कर रहे थे, वह कपूरथला से आए थे। मेरी सरकार ने 2000 लोगों को रोजगार दिया। आने वाले समय में रायबरेली रेल कोच फैक्टरी ग्लोबल हब बनने वाली है। हाईवे, वाटरवे बनाने के लिए काम किया जा रहा है। रायबरेली-लालगंज से फतेहपुर होते हुए बांदा तक एनएच का निर्माण हुआ।


इनसेट
हर देशवासी को घर देने की तैयारी
पीएम ने कहा कि 2022 तक केंद्र सरकार हर देशवासी को घर देने की तैयारी में है। रायबरेली में अब तक 23 हजार से अधिक परिवारों को चाभी दी गई है। हमारा प्रयास है कि घर में नल भी हो और उसमें जल भी, इज्जतघर और बिजली भी हो। देश के इतिहास में आज का दिन विशेष है। 1971 के युद्ध में शामिल शहीदों को नमन करता हूं।
विज्ञापन


इनसेट
अन्याय की गवाह है रेल कोच फैक्टरी
पीएम मोदी ने 1051 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कहा कि उन्हें 900वें कोच और हमसफर की रैक को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार ने देश के साधन और संसाधनों के साथ अन्याय किया। इसकी गवाह रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी भी है। जिसे 2007 में स्वीकृति दी गई और एक हजार कोच बनाने का लक्ष्य रखा गया। 2010 में फैक्टरी बनकर तैयार हो गई। उसके बाद से चार साल तक इस फैक्टरी में कपूरथला से कोच लेकर पेंच कसने और पेंट करने का काम किया गया। मशीनों से भरपूर काम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed