{"_id":"596fa9c84f1c1b46188b4597","slug":"131500490184-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, मची अफरातफरी
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धू-धू कर जला ट्रॉली ट्रांसफार्मर, अफरातफरी
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट लगा ट्रॉली ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर धू-धूकर जल गया। इससे डिग्री कॉलेज चौराहे समेत छह से ज्यादा मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। अफरातफरी से मार्ग पर जाम लगा रहा। इसी ट्रांसफार्मर के अगल-बगल में ठेलिया लगाए दुकानदार भाग खड़े हो गए।
डिग्री कॉलेज चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर से डिग्री कॉलेज चौराहा, कचहरी रोड, नया पुरवा, प्रकाश नगर, निराला नगर, सत्यनगर को बिजली आपूर्ति होती है। दो दिन पहले यहां का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जगह ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। दोपहर में अचानक ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। आग की तेज लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर के बगल में ही ठेलिया की दुकानें लगी थी। आग लगने पर दुकानदार दुकानें छोड़कर बाहर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस दौरान करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। काफी देर तक रोड जाम रहा। दुकानदार अखिलेश कुमार, विवेकानंद, रामचंद्र, विनोद कुमार ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर लगाया गया, तभी से इसमें स्पार्किंग हो रही थी। इसी के चलते आग लग गई। अवर अभियंता प्रीतमकांत ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी हुई। उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।