{"_id":"5967c0ce4f1c1bf11d8b46c4","slug":"131499971790-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की प्रदेश उपाध्यक्ष को अप्टा गांव जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की प्रदेश उपाध्यक्ष को अप्टा गांव जाने से रोका
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की प्रदेश उपाध्यक्ष को अप्टा जाने से रोका
रायबरेली। ऊंचाहार सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह को अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव जाने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान शीला सिंह और उनके समर्थकों की पुलिस से कहासुनी हुई। हालांकि दीनशाहगौरा होते हुए यादव सभा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गई। प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह अप्टा गांव जा रही थी। सूचना मिलने पर सीओ सलोन चरन सिंह, थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा फोर्स के साथ जगतपुर पहुंच गए। जगतपुर से कुछ आगे पहुंचने पर पुलिस ने शीला को रोक दिया। इस दौरान शीला सिंह और उनके समर्थकों शशांक राठौर, शिवम सोनकर, आशीष चौधरी की पुलिस से कहासुनी हुई। पर पुलिस ने सभी को अप्टा जाने से रोक दिया। इसके बाद शीला सिंह गौरा होते हुए ऊंचाहार में आयोजित यादव सभा के कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि यादवों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस प्रधान पक्ष का मुकदमा लिखना तो दूर उनकी पीड़ा तक नहीं सुनने को तैयार है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा।