{"_id":"595e89324f1c1bc0728b468d","slug":"131499367730-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में हिंदी में काम-काज को बढ़ावा दें: महेश कुमार गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में हिंदी में काम-काज को बढ़ावा दें: महेश कुमार गुप्ता
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखाने में हिंदी में काम-काज को दें बढ़ावा : गुप्ता
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज के मॉर्डन रेल कोच कारखाने में गुुरुवार को प्रशासनिक भवन के मुख्य सभागार में कारखाने की प्रगति संबंधी जानकारी देने वाले न्यूज लेटर प्रतिबिंब के तीसरे संस्करण का जीएम महेश कुमार गुप्ता ने विमोचन किया और राजभाषा के क्रियान्वयन संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को राजभाषा हिंदी के प्रयोग की आदत डालनी चाहिए। इसके लिए कम से कम अपना नाम और हस्ताक्षर को हिंदी में ही बनाना शुरू करें।
जीएम ने कहा कि कारखाने के सुरक्षा नियमों को हिंदी में लिखा जाय और वेबसाइट पर हिंदी का प्रयोग जरूर होना चाहिए। मुख्य राजभाषा अधिकारी हर्ष कुमार ने राजभाषा के लिए कारखाने में किए गए कार्यों की प्रगति बताई। मुख्य सामग्री प्रबंधक संदीप शुक्ला ने बताया कि हिंदी पूरे देश की भाषा है। निश्चित रूप से कारखाने में भी हिंदी को बढ़ावा मिलना चाहिए। मुख्य अभियंता राजेश अग्रवाल ने बताया कि हम अपने कामों को हिंदी में बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इस मौके पर एके श्रीवास्तव, रेनू शर्मा, राकेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।