फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   102 लोग रक्तदान करके बने महादानी

102 लोग रक्तदान करके बने महादानी

Thu, 15 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
102 लोग रक्तदान करके बने महादानी
102 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर
- सीडीओ ने फीता काटकर शिविर का किया शुभारंभ, कहा बचेगी लोगों की जिंदगी
- सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। क्या बुजुर्ग, क्या महिला, अफसर। रोगियों की जान बचाने के लिए रक्तदान की मुहिम में सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई। खासकर युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर का। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद महादानियों से मुलाकात की। कहा कि खून की कमी एक गंभीर समस्या है। रक्तदान ही इसका समाधान है। लोगों को खून देकर उन्हें नई जिंंदगी दी जा सकती है। सीडीओ ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 146 ने पंजीकरण कराया। अमर उजाला की ओर से इन सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 9.30 बजे सीडीओ ने विधिवत फीता काटकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की। शिविर के आयोजन में व्यापारियों का प्रमुख योगदान रहा। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में युवाओं की सहभागिता बढ़-चढ़कर रही। स्काउट लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला, जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह की अगुवाई में रोवर्स-रेंजर्स, स्काउट गाइड ने शहर में रैली निकाल करलोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रजनीश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने स्काउट भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डीआईओएस ने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, तभी लोग रक्तदान के लिए आएंगे। सबको रक्तदान करने में हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी अनुपमा सिंह, उनका बेटा आलोक सिंह, उनका चालक विनय कुमार के अलावा जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह, शिक्षक रुपेश कुमार शुक्ल, सत्य प्रकाश तिवारी, शिक्षिका अर्चना दिवाकर ने रक्तदान करके महादानी बने। सुबह नौ बजे से शुरू हुए शिविर में शाम पांच बजे तक 102 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 146 लोगों ने पंजीकरण किया। सीडीओ और सीएमओ डॉ. डीके सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, जिला महामंत्री जावेद अहमद, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शशिकांत शर्मा, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. केएस सिंह, डॉ. मनीष सिंह, मनोज गुप्ता, मनोज शुक्ला, महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट :
1588 यूनिट एकत्र कर जिले में हासिल किया प्रथम स्थान
रायबरेली। जिला चिकित्सालय स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में सीेएमओ डॉ. डीके सिंह और सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने व्यापारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने अमर उजाला की ओर से लगवाए गए रक्तदान शिविर की सराहना की। कहा कि इसके लिए अमर उजाला धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि 1588 यूनिट रक्त एकत्र करके जनपद में जरूरतमंद रोगियों को उपलब्ध कराते हुए मेरठ व इलाहाबाद के साथ रायबरेली ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष का लक्ष्य 6500 यूनिट प्राप्त हुआ है, जो जनपद वासियों व अमर उजाला के सहयोग से प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed