फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 stores full of samples

मिलावटखोरों पर शिकंजा, 13 दुकानों से भरे नमूने

Fri, 18 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 18 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
होली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को एफएसडीए की टीमों ने ताबड़तोड़ दुकानों पर छापेमारी की। सदर व डलमऊ तहसील के कस्बों में छापेमारी के दौरान दूध, पनीर, छेना, मावा समेत 13 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
विज्ञापन


दूषित मिले 40 लीटर दूध व 30 किलो दूषित मावा व मिठाई नष्ट कराई गई। मिठाई की दुकानों के किचेन व गोदाम को भी जांचा गया। गंदगी मिलने पर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

होली को लेकर जिले में मिलावटी मावा, पनीर, दूध व अन्य खाद्य सामग्री की आमद बढ़ गई है। मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही एफएसडीए की टीमें छापेमारी करने के लिए निकलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार की टीम ने बस अड्डा पर मनोज कुमार के मिलावटी दूध का नमूना लेकर उसे नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाशंकर यादव की दुकान से पनीर व दरीबा में अखिलेश चौधरी की दुकान से सूजी का नमूना भरा। गल्लामंडी में श्याम किराना स्टोर से बावर्ची रिफाइंड का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल की टीम ने बस स्टेशन पर महालक्ष्मी स्वीट्स से दूध व छेना मिठाई का नमूना भरा।

दरीबा में अमर सिंह की दुकान से मिल्क पाउडर की नमूना भरा। गल्ला मंडी स्थित शक्ति इंटर प्राइजेज से सरसों तेल का नमूना भरा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग में दिलदार स्वीट़्स से मावा का नमूना भरा। श्याम होटल से छेना मिठाई का नमूना लिया।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके साहू ने बस स्टेशन पर ओम स्वीट्स से पेड़ा का नमूना भरा। इसके अलावा मुराईबाग कस्बे में दिलीप गुप्ता की दुकान से मन्ना पेड़ा और शुक्ला टेडर्स से हल्दी का नमूना भरा। टीमों ने होटलों के किचेन व गोदाम को जांचा। गंदगी मिलने पर कड़ी चेतावनी दी। टीम ने सभी होटलों से 30 किलो मिठाई व मावा भी नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed