फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 booked for attacking bill collection team

Raebareli News: बिल वसूलने गई टीम पर हमले में 13 पर केस

Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
13 booked for attacking bill collection team
रायबेरली। जगतपुर क्षेत्र के जिंगना के पूरे जसवंत गांव में बिजली बिल वसूलने गई टीम पर हमला करने वाले 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगतपुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) चंंद्रेश पटेल सोमवार को टीम के साथ बिल वसूलने के लिए पूरे जसवंत गांव गए थे। गांव के रहने वाले रामखेलावन से बिजली बिल जमा करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर रामखेलावन और उनके बेटे दीपक पटेल, जयकेश पटेल कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन


तभी गांव के 10 अज्ञात लोग आ गए। जेई और उनकी टीम पर हमला कर दिया। इससे टीजी टू राजीव गुप्ता, करम कुमार, संविदाकर्मी रामशरन, अभिषेक, दिनेश, महेश को चोटें आई थीं। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि तीन नामजद और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed