{"_id":"68570a6e5dc42a455f034e58","slug":"125-lakh-people-made-themselves-healthy-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135553-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सवा लाख लोगों ने खुद को बनाया सेहतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सवा लाख लोगों ने खुद को बनाया सेहतमंद
Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में योग करते मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, नोडल अध
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिलेभर में सवा लाख से अधिक लोग योग के महाकुंभ के गवाह बने। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में करीब पांच हजार साधकों ने खुद को सेहतमंद बनाया। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रवि सोनकर आदि ने योग किया।
मंत्री ने कहा कि योग वरदान है। प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। यह शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक शक्तियों को जोड़ता है, व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है। चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
एम्स में अपर चिकित्सक अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में योग किया गया। रायबरेली डिपो में एआरएम दिनेशचंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में योग किया। बीएसएस स्कूल में प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने मौजूदगी में सभी ने योग किया। महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. नीता साहू के साथ स्टॉफ ने योग किया।
विज्ञापन
जगतपुर थाना में एसओ अजय कुमार राय, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने योग कराया। इसके अलावा लालगंज, ऊंचाहार, महराजगंज, डीह, खीरों आदि तहसीलों और ब्लॉकों के सभी कार्यालयों में योग का कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायतों में भी सेहतमंद बनने के लिए लोगों ने योग किया।
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के बहुउद्देशीय हॉल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रही। इस अवसर पर निदेशक नंदन सिंह बोरा, संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य और कर्मचारियों ने योग किया।
कमान अधिकारी कर्नल विक्रमादित्य पाल सिंह 66 यूपी एनसीसी बटालियन के दिशा निर्देश पर फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक रायबरेली में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 71 एनसीसी कैडेट व 102 संस्था के छात्रों ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार, रेनू गौतम, लेफ्टिनेंट रत्नेश सोनकर, रामचंद्र उपस्थित रहे।
शहर के शहीद स्मारक स्थित राणा बेनी माधव पार्क में योग का आयोजन किया गया। आईटीआई में इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव के आवास प्रांगण में योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक/आचार्य रामशंकर ने योग की विभिन्न विधाओं को प्रस्तुत किया।
इस मौके पर मानव संसाधन प्रमुख, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एएन सिंह, उप महाप्रबंधक कार्य एवं संयंत्र किशोर कुमार, उप महाप्रबंधक वित्त रजनीश भटनागर, मुख्य प्रबंधक सिविल एवं केंद्रीय सेवाएं नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रबंधक नगर प्रशासन भोला नाथ मिश्रा, उप प्रबंधक (विधि) बीएस सचान, उप प्रबंधक सतर्कता वीडी मिश्रा, सहायक प्रबंधक राजेंद्र सिंह सेंगर, प्रेमशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष, दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिला व बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक एसएस पांडेय ने योगाभ्यास कराया। सबला संस्था में संचालित समर्थ परियोजना के माध्यम से ब्लाक हरचंदपुर के ग्राम छतैया में सबला संस्था की कोषाध्यक्ष शुभा शुक्ला व ऐनीमेटर ज्योति ने योगाभ्यास कराया।