{"_id":"5d30beef8ebc3e6ce212a252","slug":"123-ponds-and-58-nallahs-will-be-rejuvenated-raibaraily-news-lko471494086","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी किनारे के 123 तालाबों व 58 नालों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी किनारे के 123 तालाबों व 58 नालों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा को साफ करने के लिए संचालित नमामि गंगे योजना की तर्ज पर सई नदी के कायाकल्प का काम मनरेगा से शुरू हो गया है। सई नदी के किनारे बसे जिले के 81 गांवों के 123 तालाबों व 58 नालों का कलेवर बदला जाएगा। कुछ तालाबों व नालों में काम आरंभ भी हो गया है। इसके अलावा इन गांवों में 1.37 लाख से अधिक पौधे भी रोपने का निर्णय लिया गया है।
नमामि गंगे की तरह से सरकार ने प्रदेश की सभी नदियों का कायाकल्प करवा रही है। अब सई नदी में मनरेगा से काम शुरू कराया गया है। शासन की मंशा पर जिले के लोधवारी, कोलवाहैबतपुर, बरदर, सतांव, कोरिहर, पोरई समेत सई नदी किनारे बसे 81 गांवों के 123 तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ ही रिचार्ज पौंड बनवाने का काम शुरू कराया गया है।
मनरेगा से ही बंधे भी बनवाए जाएंगे। 58 नालों को भी दुरुस्त कराने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा दोनों ही तटों पर पौधरोपण भी कराया जाएगा। सई नदी के तटों पर बसे गांवों के लोगों को रोगजार मुहैया कराने के लिए आजीविका मिशन से समूहों का गठन कराने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सई नदी किनारे गांवों के तालाबों व नालों की संख्या
ब्लॉक नाले तालाब
राही 24 38
हरचंदपुर 14 24
बछरावां 01 17
सलोन 11 14
सतांव 00 17
डीह 08 13
कुल 58 123
उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह ने बताया कि शासन की मंशा पर सदी नदी के जल स्तर को सुधारने के लिए मनरेगा से काम कराया जा रहा है। तालाबों व नालों में काम होगा। कुछ काम शुरू भी करा दिए गए हैं। जल्द ही सभी तालाबों व नालों में काम शुरू होगा। सई नदी किनारे बसे गांवों में एक लाख से अधिक पौधे भी रोपित होंगे।