{"_id":"5b47a2634f1c1b77468b636d","slug":"121531421283-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई बिजली आपूर्ति से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई बिजली आपूर्ति से लोग हुए परेशान
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। न ही बिजली आने का समय तय है और न ही जाने का। बुधवार रात बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
तहसील के सामने स्थित पावर हाउस से कस्बे और नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने पॉवर हाउस से देहात क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति जाती है।
रात दो बजे बारिश होने पर बहाई गांव के पास एक बांस डलमऊ से लालगंज पॉवर हाउस आने वाली लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। यही नहीं मधुकरपुर फीडर में फॉल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। उधर, कस्बे के करुणा बाजार चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर बुधवार भोर तीन बजे शार्ट सर्किट के कारण फुंक गया था।
ट्रांसफार्मर व केबल जलने से पॉवर कॉर्पोरेशन को 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जेई आरके पाल ने बताया कि बुधवार शाम दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया था।
लाइन जोड़ने के बाद जैसे ही सप्लाई चालू की गई तभी वह ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। जेई ने बताया कि चिकमंडी में लगा ट्रांसफार्मर भी रात में फुंक गया था, जिससे वह भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।