{"_id":"5a1efda14f1c1b193e8b5b10","slug":"121511980449-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनघनाते रहे फोन, दौड़ती रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनघनाते रहे फोन, दौड़ती रही गाड़ियां
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनघनाते रहे फोन, दौड़ती रही गाड़ियां
रायबरेली। निष्पक्ष एवं सकुशल नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन हलाकान रहा। दिनभर अफसरों के फोन घनघनाते रहे और उनकी गाड़ियां दौड़ती रहीं। जहां पर भी कोई शिकायत मिलती, पुलिस या फिर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच जाते। छिटपुट विवादों को छोड़ दिया जाए तो जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। शाम को मतदान समाप्ति होने पर अफसरों ने चैन की सांस ली। एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू कराया गया। मतदान शुरू होने के समय से पहले ही डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों अधिकारियों ने नगर पालिका के साथ नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया और मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष ढंग से वोटिंग कराने का आह्वान भी किया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि कुछ जगहों को छोड़ दिया जाए तो चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौक चौबंद रही। कहीं पर ऐसे मामला सामने नहीं आया, जिससे चुनाव को लेकर खलल उत्पन्न हुआ हो। ब्यूरो