फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कानपुर यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन महिला टीम का चयन

कानपुर यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन महिला टीम का चयन

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन महिला टीम का चयन
कानपुर यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन महिला टीम का चयन
विज्ञापन

रायबरेली। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बैडमिंटन महिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन हो गया है। फिरोज गांधी महाविद्यालय ने टीम के चयन के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सात खिलाड़ियों के बीच लीग मैच कराया। पांच घंटे तक स्टेडियम के दोनों बैडमिंटन कोर्ट पर 21 मैच खेले गए। प्रत्येक खिलाड़ी ने छह मैच खेले। इसके बाद चार खिलाड़ियों को टीम में चयनित किया गया, जबकि तीन अन्य खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए।

फिरोज गांधी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में डीजी कॉलेज कानपुर की तान्या कश्यप, जीएल वर्मा साइंस कॉलेज कानपुर की प्रगति गुप्त, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की श्रद्धा गुप्ता और डीएवी कॉलेज कानपुर की रितिका ठक्कर को शामिल किया गया। इसके अलावा फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली की काजल गौतम व दीप्ति शुक्ला और पीएसटीपी कॉलेज कानपुर की आकांक्षा सिंह परिहार को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल कर लिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों को मिले अंकों के आधार पर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय बैडमिंटन महिला टीम का चयन हुआ है। चयनित की गई कानपुर विश्वविद्यालय की टीम एमडी विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मैच में निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी. लाल तथा विक्रम प्रताप सिंह ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय तथा क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। ट्रायल के दौरान क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. दिनकर त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अभय सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. देवयानी गुप्ता, अनीता वाजपेयी, डॉ. श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed