फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर पालिका जायस के लिए नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन

नगर पालिका जायस के लिए नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन

Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका जायस के लिए नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन
सभासद के दो दावेदारों ने दाखिल किया परचा
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी जिले के नगर पालिका जायस के लिए शुरू की गई नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को खाता खुल गया। सभासद पद के लिए दो दावेदारों ने लावलश्कर के साथ पहुंचकर अपना परचा दाखिल किया। प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही कक्ष के अंदर जाने दिया गया। हालांकि महत्वपूर्ण समझे जाने वाले अध्यक्ष पद के लिए अब किसी दावेदार ने नामांकन नहीं किया है। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे।

नगर निकाय चुनाव के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक तिलोई तहसील में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। वार्ड संख्या 15 से सभासद पद के लिए दो दावेदारों ने नामांकन स्थल पहुंचकर परचा भरा। उपजिलाधिकारी तिलोई डॉ. अशोक कुमार शुक्ल ने बताया वार्ड संख्या 15 से सदस्य पद के लिए सद्दाम अंसारी और पदमेश मणि ने अपने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन अब तक नहीं हुआ है। बुधवार को भी नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed