फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीदुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीदुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला

Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीदुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला
हादसों से बचने को यातायात नियमों का पालन जरूरी
विज्ञापन

रायबरेली। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की मंगलवार को श्रीदुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खीरों में पुलिस की पाठशाला लगी। सीओ लालगंज नीरज कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधक श्रीनारायण शुक्ला, एसओ खीरों संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया। सीओ ने कहा कि जीवन अमूल्य है। इसकी रक्षा के लिए ही यातायात के नियम बनाए गए हैं। इसलिए सभी को इनका पालन करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करके जिंदगानी को सलामत रखा जा सकता है।
दिन-ब-दिन मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ने की वजह यातायात नियमों की अनदेखी है। हर कोई अगर इन नियमों का पालन करे तो सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। यदि कोई दिक्कत आए तो पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए यूपी 100 पुुलिस को तत्काल सूचना देनी चाहिए। गाड़ी चलाते हेलमेट का प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसओ संजय सिंह ने कहा कि यातायात नियम का ज्यादातर लोग इसका पालन नहीं करते हैं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। लोगों को जान गंवानी पड़ जाती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सिर्फ पुलिस या प्रशासन के अभियान चलाने से काम नहीं चलेगा। सबको जागरूक होना होगा। विद्यालय के प्रबंधक श्रीनारायण शुक्ला ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताया। साथ ही उनसे इनके पालन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पीतांबर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न किया जाना ही सड़क हादसों की मुख्य वजह बन रही है। इसलिए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। सड़क पर गाड़ी धीमी गति से चलाई जाए। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे पहले छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अनिल कुमार, रामबाबू सिंह, आनंद सिंह, संजीव तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, बल्ले खान मौजूद रहे। संबंधित खबर पेज 3 पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed