{"_id":"59b2db5d4f1c1bfe7f8b51a6","slug":"121504893789-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू मदर केयर यूनिट से नवजातों को हो रहा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगारू मदर केयर यूनिट से नवजातों को हो रहा फायदा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कंगारू मदर केयर यूनिट से नवजातों को हो रहा फायदा
रायबरेली। अमेरिका की विश्व केएमसी चैंपियन डॉ. बारबरा दो सप्ताह के लिए यहां पहुंची हैं। उन्होंने स्तनपान और त्वचा से त्वचा संपर्क पर अनुसंधान किया। 35 वर्ष का कंगारू मदर केयर पर अनुभव लेकर आईं डॉ. बारबरा ने जिला महिला अस्पताल और शिवगढ़ स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर वहां की नर्स और स्टाफ को अपने अनुभवों की जानकारी दी।
कहा कि डिलवरी के बाद नवजात शिशुओं को केएमसी दिलाना बहुत जरूरी होता है। इनकी बातें समझकर ग्रामसभा मऊ, महराजगंज के जुड़वा बच्चों के पिता प्रहलाद केएमसी के लिए राजी हो गए। यह देखकर बच्चा वार्ड की सभी लोग खुश हो गए। सभी ने डॉ. बारबरा को धन्यवाद दिया कि वे इतने दूर से उनसे मिलने आई और उनके साथ उनके बच्चे अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। डॉ. बारबरा ने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में केएमसी कक्ष खुल गए हैं। इस मौके पर सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. एमके सिंह, रीता मौजूद रही। इसी तरह शिवगढ़ में भी केएमसी का जायजा लिया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. आरएस कुठार, डॉ. एलपी सोनकर, डॉ. तरन्नुम नफीस मौजूद रही।